+91 95659 49484 atal1fnd@gmail.com
अटल भारतीय हिन्दू फाउंडेशन

हेल्पलाइन संपर्क

+91 95659 49484

मान्यता एवं पंजीकरण

ISO 9001:2015 प्रमाणित

सूचना
★ अटल भारतीय हिन्दू फाउंडेशन में आपका हार्दिक स्वागत है • राष्ट्र धर्म सर्वोपरि, सेवा एवं समर्पण • गरीब एवं वंचित बच्चों के लिए निःशुल्क शिक्षा अभियान • मातृशक्ति स्वावलंबन एवं कौशल विकास कार्यक्रम • युवाओं में राष्ट्रवाद एवं स्वरोजगार का प्रसार • संगठन से जुड़ने हेतु आज ही ऑनलाइन सदस्यता प्राप्त करें!

निःशुल्क शिक्षा

गरीब बच्चों को हिंदी, अंग्रेजी, विज्ञान व नैतिक शिक्षा उपलब्ध कराना।

महिला स्वावलंबन

मातृशक्ति को स्वरोजगार व हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाना।

युवा राष्ट्रवाद

युवाओं में राष्ट्र निर्माण, स्वरोजगार व चरित्र निर्माण का संचार।

सामाजिक समरसता

जाति-भेद भुलाकर राष्ट्रहित व सामाजिक एकता का सशक्त संदेश।

अटल भारतीय हिन्दू फाउंडेशन में आपका स्वागत है

श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के आदर्शों पर आधारित आत्मनिर्भर, समरस एवं संगठित भारत का राष्ट्रीय विजन

माननीय अरुण कुमार शुक्ला

माननीय अरुण कुमार शुक्ला

राष्ट्रीय अध्यक्ष

अटल भारतीय हिन्दू फाउंडेशन

« हम रहें या न रहें, अखण्ड भारत रहना चाहिए »

हमारे देश के सभी भाई-बहनों को सादर वंदन एवं हार्दिक अभिनंदन!

प्यारे देशवासियों, अटल भारतीय हिन्दू फाउण्डेशन की स्थापना भारत रत्न श्रद्धेय पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी बाजपेयी जी के सपनों को साकार करने के पावन उद्देश्य से की गई है। अखण्ड भारत की सम्प्रभुता बनाये रखने के लिए निरंतर चिंतन एवं युवाओं को राष्ट्रवाद के लिए प्रेरित करना हमारा मुख्य उद्देश्य है।

देश में जाति एवं धर्म के संकीर्ण दायरों से ऊपर उठकर लोगों को सामाजिक समरसता के लिए प्रेरित करना तथा "राष्ट्र धर्म प्रथम है" के भाव को प्रत्येक भारतीय के हृदय में स्थापित करने हेतु हम संगोष्ठियों एवं जन-जागरण अभियानों के माध्यम से निरंतर कार्यरत हैं।

"जाति की लड़ाई छोड़कर स्वरोजगार और राष्ट्र निर्माण की लड़ाई में आगे आएं, जिससे आत्मनिर्भर भारत का सपना अटल बिहारी बाजपेयी एवं प्रधानमंत्री जी का पूर्ण हो सके।"

फाउंडेशन देश में गरीब बच्चों को आधुनिक शिक्षा में मदद, महिलाओं को स्वावलंबी बनाने तथा स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग को बढ़ावा देकर देश के राजस्व और सामर्थ्य को बढ़ाने हेतु प्रयासरत है। जब हम आपसी मतभेद भुलाकर समरसता का धर्म निभाएंगे, तभी भारत पुनः विश्व गुरु के पद पर प्रतिष्ठित होगा।

जय हिन्द ! जय भारत ! 🇮🇳
संपूर्ण अध्यक्ष संदेश पढ़ें

हमारे सभी प्रमुख 8 प्रकोष्ठ

समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान, सुरक्षा, स्वावलंबन एवं राष्ट्र निर्माण हेतु गठित समर्पित प्रकोष्ठ

महिला कल्याण

अल्पसंख्यक महिला प्रकोष्ठ

अल्पसंख्यक बहनें सामाजिक कार्यों को गति देकर श्रद्धेय अटल जी के सपनों को साकार करने में सक्रिय योगदान दे रही हैं।

प्रकोष्ठ विवरण देखें
सामाजिक समरसता

अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ

अल्पसंख्यक वर्ग के लोग अपनी सक्रियता से सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को गति प्रदान कर रहे हैं।

प्रकोष्ठ विवरण देखें
उत्थान एवं सम्मान

जनजाति अनुसूचित प्रकोष्ठ

अनुसूचित एवं वंचित समाज के सर्वांगीण विकास, सम्मान, स्वावलंबन और संवैधानिक अधिकारों के संरक्षण हेतु कार्यरत।

प्रकोष्ठ विवरण देखें
मातृशक्ति स्वावलंबन

महिला प्रकोष्ठ

महिलाओं को स्वावलंबी बनाना, जरूरतमंद बहनों की मदद तथा समाज और संस्कृति के पुनर्जागरण में अग्रणी भूमिका।

प्रकोष्ठ विवरण देखें
न्याय एवं परामर्श

विधि प्रकोष्ठ

विधिक विशेषज्ञ समाज के पीड़ित व निर्बल वर्गों को निःशुल्क कानूनी सहायता, विधिक परामर्श एवं न्याय दिलाने हेतु तत्पर हैं।

प्रकोष्ठ विवरण देखें
राष्ट्र रक्षा एवं सम्मान

पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ

देश की रक्षा करने वाले पूर्व सैनिकों के सम्मान, पुनर्वास और उनके अनुभव से युवाओं में राष्ट्रभक्ति का संचार करना।

प्रकोष्ठ विवरण देखें
युवा शक्ति

युवा प्रकोष्ठ

युवाओं की शक्ति से राष्ट्र परिवर्तन संभव है। अटल जी के विजन के अनुरूप युवाओं को राष्ट्रवाद व स्वरोजगार से जोड़ना।

प्रकोष्ठ विवरण देखें
विद्यार्थी परिषद

छात्र सभा प्रकोष्ठ

विश्वविद्यालयों व कॉलेजों के विद्यार्थियों को जागरूक कर भारत को पुनः विश्वगुरु बनाने का दृढ़ संकल्प।

प्रकोष्ठ विवरण देखें
25+
राज्य व केंद्र शासित प्रदेश
8+
सक्रिय कार्य प्रकोष्ठ
50K+
समर्पित सदस्य व कार्यकर्ता
1000+
सेवा व सामाजिक कार्यक्रम

हमारा सामाजिक दायित्व एवं ध्येय

अटल भारतीय हिन्दू फाउंडेशन एक पंजीकृत सामाजिक एवं गैर-सरकारी संगठन है, जो राष्ट्र उत्थान, गरीब एवं वंचित बच्चों की निःशुल्क आधुनिक व नैतिक शिक्षा, महिला स्वावलंबन, प्राथमिक स्वास्थ्य जागरूकता तथा युवाओं में स्वरोजगार व राष्ट्रप्रेम की भावना को जागृत करने हेतु निरंतर कार्यरत है।

हमारा उद्देश्य समाज से अशिक्षा और विपन्नता को समाप्त कर प्रत्येक नागरिक को सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर प्रदान करना है। भारत रत्न श्रद्धेय पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के आधुनिक, समरस और सशक्त भारत के स्वप्न को साकार करना ही हमारा प्राथमिक संकल्प है।

सहयोग हेतु आगे आएं

वैधानिक मान्यता एवं प्रमाण-पत्र

भारत सरकार एवं राज्य नियमों के अंतर्गत पूर्णतः विधिक पंजीकृत संस्था

विधिक दस्तावेज (PDF) देखें

राष्ट्र निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें

अटल भारतीय हिन्दू फाउंडेशन से जुड़कर देश, संस्कृति और समाज के उत्थान में अपना सक्रिय योगदान दें। आज ही ऑनलाइन सदस्यता प्राप्त करें।

सदस्यता फॉर्म भरें